ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

झारखंड में हाथी के हमले में डब्ल्यूआईआई का सदस्य घायल

झारखंड के हजारीबाग जिले में एक हाथी के हमले में भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) के सर्वेक्षण दल का एक सदस्य घायल हो गया। 25 वर्षीय स्वास्तिक प्रीतम और टीम के तीन अन्य सदस्य रांची से लगभग 160 किलोमीटर दूर चौपारण क्षेत्र के गंगाहर जंगल में 11 हाथियों के झुंड की तस्वीरें खींच रहे थे।

बरही अनुमंडल पुलिस अधिकारी नजीर अख्तर ने बताया कि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के निर्देशानुसार वन क्षेत्र का सर्वेक्षण करने के लिए टीम क्षेत्र में आई थी। टीम जंगल की प्रकृति और वन्य जीवों पर एक रिपोर्ट तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण टीम को हाथियों के झुंड के आने की सूचना मिली और वह वन अधिकारियों को सूचित किए बिना झुंड के करीब पहुंच गए। वह हाथियों की तस्वीरें ले रहे थे। वन रेंज अधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि डब्ल्यूआईआई की टीम को तस्वीरें क्लिक करते देख एक हाथी चिढ़ गया और उनकी ओर दौड़ पड़ा। चार में से तीन भागने में सफल रहे, लेकिन नई दिल्ली के रहने वाले प्रीतम एक झाड़ी के पीछे छिप गए। हाथी ने उन्हें देख लिया।

उन्होंने कहा कि हाथी ने उन्हें अपने सूंड से उठा लिया और जमीन पर फेंक दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं हैं। उन्होंने कहा कि प्रीतम को गर्दन और कंधे में चोटें आई हैं। उपचार के लिए उन्हें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.