ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देवास जेल में चूक उजागर, जेल प्रहरियों ने देखा तो दीवार कूदने से पहले पकड़ा

देवास: देवास जिला जेल में आज एक बड़ी चूक सामने आई। यहां हाल में ही 376 के जुर्म में लाए गए एक कैदी ने जेल की सेक्टर दीवार को कूदकर महिला कैदियों के बैरक में जाने का प्रयास किया हालांकि जेल प्रहरियों ने उसे यह प्रयास करते हुए पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि जिला जेल में पहले भी कुछ अनियमितताएं सामने आ चुकी है। जिसमें जेल में सोते हुए एक महिला कर्मचारी का वीडियो भी वायरल हुआ था।पूरे मामले में जिला जेल के उप अधीक्षक अनिल दुबे ने बताया कि कुछ दिनों पहले हवालती बंदी को धारा 376 के प्रकरण में जेल लाया गया था। आज सुबह वह बैरक की सेक्टर वाल को क्रॉस करके महिला कैदियों के बैरक की तरफ जाने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। हालांकि दोनों वार्ड के बाहर जेल के कर्मचारी मौजूद थे। किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं हुई है। उस बंदे का व्यवहार थोड़ा असामान्य था। कैदी का चेकअप भी डॉक्टर से करवाया गया है। डॉक्टर ने उसे मनोरोगी चिकित्सक को दिखाने की की सलाह दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.