ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाकिस्तान: बलूचिस्तान के डेरा बुगती जिले में हुए दोहरे बम धमाकों में चार लोगों की मौत और कई घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में दो बम धमाकों में कई लोग की जान चली गई। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार बलूचिस्तान के डेरा बुगती में शुक्रवार को हुए दोहरे बम विस्फोटों में चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान के डान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार सुई तहसील में कृषि भूमि पर एक ट्यूबवेल रूम में लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को रिमोट कंट्रोल से उड़ा दिया गया। विस्फोट में तीन पाकिस्तानी कर्मियों और बुगती कबीले के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। अभी तक किसी ने भी इन धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

सुई प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि विस्फोटों में चार लोगों की जान चली गई और आठ अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि कल रात के ब्लास्ट में ट्यूबवेल की दीवार का सौर पैनल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।

हाल ही में आतंकवादी हमले में मारे गए थे दस पाकिस्तानी सैनिक

बता दें कि बलूचिस्तान के केच जिले में सुरक्षा बल की एक चौकी पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में दस पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने के कुछ दिनों बाद यह अब घटना सामने आई है। हाल ही में बलूचिस्तान और पाकिस्तान में अन्य जगहों पर उग्रवाद में वृद्धि इमरान खान सरकार के लिए चिंता का विषय है।

बलूचिस्तान में लंबे समय से चल रहा है विद्रोह

गौरतलब है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान में लंबे समय से विद्रोह चला रहा है, यहां कुछ अलगाववादी समूह सैनिको और पुलिसकर्मियों को अपना निशाना बना रहे है और ऐसी हरकतों को अंजाम देते रहते हैं। अलगाववादी पाकिस्तान की केंद्र सरकार से आजादी की मांग करते है। पाकिस्तान सरकार हार बार यह दवा करती है कि उसने आतकवाद को खत्म कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद भी वहां ऐसी घटनाएं होती रहती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.