ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुंबई के आर्थर रोड जेल में चरस और संदिग्ध दवा मिला जांच में जुटी पुलिस

मुंबई। अति सुरक्षित जेल माना जाने वाला मुंबई के आर्थर रोड जेल में चरस और संदिग्ध दवा मिलने से हड़कंप मचा है. यह ड्रग्स से भरा बैग जेल के अंदर बैरक नंबर 11 के पास पड़ा हुआ मिला है. जेल सूत्रों की माने तो इस बैरक के पास संवेदनशील मामलों में गिरफ़्तार हाई प्रोफाइल क़ैदियों को रखा गया है. जेल में मौजूद एक कर्मचारी ने देखा कि वहां जेल के अंदर पॉलिथीन में गोलियों से भरा बैग पड़ा है. उसने अन्य अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी. बताया गया है कि वहां 134 ग्राम चरस-आधा दर्जन से अधिक नशे की गोलियां बरामद हुई है. इन गोलियों का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है. मामला संदिग्ध होने के कारण जेल के कर्मचारी की शिकायत पर मुंबई पुलिस की एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने अज्ञात शख़्स के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने कहा  कि हमने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ताकि पता लगाया जा सके कि इस जेल में ऐसी सुरक्षित जगह पर जहां बिना जांच के कोई अंदर नहीं जा सकता वहां ड्रग्स कैसे पहुंच गया. पुलिस जेल के पास लगे सारे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है. जेल अधिकारियों का मानना है कि जेल के गेट से कोई इस तरह से ड्रग्स नहीं ले जा सकता. उन्होंने कहा कि हो सकता है दीवार की दूसरी तरफ़ से किसी ने ड्रग्स का बैग अंदर फेंका हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.