ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक साल पहले करंट लगने से भाई की हुई थी मौत, डिप्रेशन में रहने लगी थी बहन

शिवपुरी: शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र के बांगरोद गांव में एक 19 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने किन कारणों के चलते फांसी लगा ली यह स्पष्ट नहीं हो सका है। कोलारस थाना पुलिस ने आज बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।भाई की मौत के बाद बहन ने की खुदकुशीजानकारी के अनुसार बांगरोद के रहने वाले मुंशी रावत की तीन बेटियां थी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। अंजली रावत सबसे छोटी बेटी थी। एक वर्ष पहले मुंशी रावत के बेटे की मौत करंट लगने से हो चुकी थी। अब मुंशी रावत की बेटी अंजली ने आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि अंजली भाई की मौत के बाद गुमसुम रहने लगी थी। बीते मंगलवार की दोपहर अंजली की मां खेत पर गई हुई थी। पिता गांव की दुकान पर सामान लेने गया हुआ था। अंजली की विधवा भाभी भी सोमवार को अपने मायके गई हुई थी। अंजली अकेली घर पर थी इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। पिता कुछ देर बाद घर आया तो अंजली अपने दुप्पटे से बनाए हुए फंदे पर लटकी हुई थी। बेसुध पिता की चींख सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अंजली को कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने अंजली को मृत घोषित कर दिया। कोलारस थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.