ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दे रहे हैं 3 दिन से धरना

हिसार: आर्य नगर में धरना देते हुए ग्रामीणहिसार में 12 साल की नाबालिग का दाह संस्कार आज किया जा सकता है। मंगलवार को उसके शव का पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में किया गया था। आज उसके शव का अंतिम संस्कार किया जा सकता है। हालांकि ग्रामीण व परिवारिक सदस्यों की शिकायत है कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती, तब तक वे दाह संस्कार नहीं करेंगे।ये था मामलानाबालिगा का शव शनिवार को आर्यनगर के जलघर में मिला था। पुलिस कारवाई से नाराज लोगों ने रविवार को सिविल अस्पताल में शाम 5 बजे नारेबाजी की। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद नाबालिग का शव लेने से इंकार कर दिया। लोगों का कहना है कि जब तक पुलिस इसमें आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती, तब तक वे ना तो नाबालिग का दाह संस्कार करेंगे और न ही डेड बॉडी रिसीव करेंगे।लोगों का कहना है कि नाबालिगा 29 दिसंबर को घर से लापता हुई थी। परिजन पुलिस के पास चक्कर लगाते रहे। पुलिस ने कोई रुचि नहीं दिखाई। आर्यनगर के जलघर में 3 बजे इसकी बॉडी मिली है। हमें शक है कि बिटिया के साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद उसकी हत्या की गई है। पोस्टमार्टम से भी संतुष्ट नहीं है।परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक धरना खत्म नहीं होगा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पांच दिन बॉडी जलघर में हो तो वह फूल जाती। बॉडी में कोई पानी नहीं था। यह हत्या हुई है। इसके बाद आर्यनगर के लोगों ने सड़क पर जाम लगाया था और वहीं पर ही धरना लगा दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.