ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हरियाणा में  20 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

हरियाणा के ओल्ड फरीदाबाद स्थित बसेलवा कॉलोनी में दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष से 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में स्टेट विजिलेंस की टीम ने हेड कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी निवासी दिनेश सिंह की अपने भाई संजय और उनकी पत्नी के साथ 13 नवंबर को मारपीट हो गई थी। जिसमें दिनेश को गंभीर चोटें आई थी। उनका अभी इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि संजय के रिश्तेदार सराय कालेखां निवासी रविंद्र ने जांच अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह से संपर्क किया और आरोपियों के पक्ष में पुलिस से कार्रवाई करने की सिफारिश की।

इसके लिए हेड कॉन्स्टेबल ने 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। रविंद्र ने इसकी शिकायत स्टेट विजिलेंस से कर दी। प्लानिंग के तहत मंगलवार को शिकायकर्ता 20 हजार की रिश्वत लेकर थाने देने पहुंच गया। विजिलेंस टीम ने पहले से ही जला बिछा रखा था। हेड कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह ने जैसे ही रिश्वत की रकम ली, विजिलेंस टीम ने रेड करके उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.