ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक लाख 80 हजार से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश, ASP ने जांच के दिए आदेश

बलरामपुर: बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को दिनदहाड़े लूट की गई। यहां पर कार सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने एक मिनी बैंक के बैंक मित्र से रुपए से भरा बैग लूटा और फिर मौके से फरार हो गए।बताया जा रहा है कि इलाहाबाद बैंक मित्र धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी अपने गांव गोदाहना से बुधवार को अपनी मोटरसाइकिल से बैंक सेंटर जा रहे थे। बिलोहा गांव के पास कार सवार 4 युवकों ने उन पर हॉकी से वार कर गिरा दिया। इसके बाद बंदूक के बल पर एक लाख अस्सी हजार रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।एएसपी ने अपराधियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देशउन्होंने बताया कि इस बैग में बैंक के जरूरी कागजात भी थे। घटना की जानकारी मिलते ही तुलसीपुर थाना पुलिस सहित एएसपी नम्रता श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एएसपी नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.