ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छह आईपीएस अधिकारियों का यूपी में तबादला

लखनऊ| उत्तर प्रदेश सरकार ने दो पुलिस अधीक्षकों (एसपी) सहित छह भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), अग्निशमन सेवा आकाश कुलहरि को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, प्रयागराज आयुक्तालय के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

आईजी दूरसंचार जुगल किशोर को उसी पद पर अग्निशमन सेवा मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है।

एसपी पीलीभीत दिनेश कुमार पी. को गाजियाबाद कमिश्नरेट का उपायुक्त बनाया गया है।

दिनेश कुमार के स्थान पर एसपी चित्रकूट अतुल शर्मा को लगाया गया है।

उपायुक्त गौतम बुद्ध नगर आयुक्तालय वृंदा शुक्ला को एसपी चित्रकूट बनाया गया है।

एसपी ट्रैफिक निदेशालय अस्थाभुजा प्रसाद सिंह को एसपी रेलवे प्रयागराज लगाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.