ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

CM योगी को MP में धमकी ! NH-30 के नीचे हफ्ते में चौथी बार मिला टाइम बम

रीवा: रीवा में एक हफ्ते के अंदर चार बार टाइम बम मिले हैं इस मामले को लेकर पुलिस भी हैरान है। इस बार मऊगंज में नेशनल हाइवे-30 के नीचे बम मिला है और इसका डिजाइन भी अलग है। बम के पास एक पत्र भी मिला है, जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जिक्र है। रीवा SP नवनीत भसीन ने बम किसने रखा इस बारे में जानकारी देने वाले को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही कहा है कि कि मुखबिर का नाम और पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।

मऊगंज में नेशनल हाइवे 30 पर बने ओवर ब्रिज के नीचे एक बार फिर कथित टाइम बम की सूचना से हड़कंप मचा है। बम के पास मिले खत में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का जिक्र है। एक सप्ताह के भीतर टाइम बम मिलने की ये चौथी घटना है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। हाइवे का रूट पूरी तरह से डाइवर्ट कर दिया गया है। बम स्क्वॉड की टीम भी मौके पर मौजूद है, जोकि बम डिफ्यूज करने का प्रयास कर रही है

रीवा में एक बार मिला कथित टाइम बम लगातार बम मिलने की घटना से पुलिस भी हैरान है। बीते एक सप्ताह में टाइम बम मिलने की ये चौथी घटना है। पुलिस के हाथ अब भी खाली है। इसके पीछे किसका हाथ है इसका पता अब तक नहीं लग सका है। एक सप्ताह पहले सोहागी थाना क्षेत्र स्थित देर रात एक ओवर ब्रिज के नीचे मिले कथित टाइम बम से पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। देर रात मौके पर पहुंचकर बम स्क्वॉड की टीम ने बम को डिफ्यूज किया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के पहले ही 2 घंटे के अन्तराल में दो ओवर ब्रिज के नीचे बम मिलने की खबर ने लोगों को सख्ते में डाल दिया था

एक हफ्ते में चार बार बम मिलने से सनसनी
गणतंत्र दिवस की सुबह पहले तो मनगवां ओवर ब्रिज के नीचे टाइम बम होने की सूचना मिली थी, उसके एक घंटे के बाद कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर गंगेव चौकी अंतर्गत एक अन्य ओवर ब्रिज के नीचे टाइम बम रखा मिला था, जिसके बाद बम स्क्वॉड की टीम ने उसे निष्क्रिय कर राहत की सांस ली थी। अब एक बार फिर जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र स्थित एक ओवर ब्रिज के नीचे टाइम बम मिलने से हड़कंप मचा है।

बम के पास मिले ख़त में यूपी के सीएम का जिक्र
बम के पास में भी पुलिस ने एक खत भी मिला है, जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ का जिक्र किया गया है। इस बार मिले कथित टाइम बम का डिजाइन ही अलग है और पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। इसके पीछा किसका हाथ है और इसे कौन ओवर ब्रिज के नीचे प्लांट कर रहा है। इसका पता भी नहीं चल पाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.