ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कर चोरी पकड़ने के लिए चार प्रतिष्ठानों पर छापा

सिद्धार्थनगर। कर चोरी पकड़ने के लिए शहर एवं आसपास की चार प्रतिष्ठानों पर राज्य कर टीम ने सोमवार को छापा मारा। टीम के सदस्यों ने पुलिस बल के साथ शहर के दो दवा दुकानों और एक बैट्री की दुकान और शहर के निकट मधुबेनिया में स्थित दवा दुकान पर छापा मारा। टीम ने संबंधित प्रतिष्ठानों के अभिलेखों में आय-व्यय का ब्यौरे की जानकारी एकत्रित की। दोपहर से शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।

एसआईबी (स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्रांच ऑफ ट्रेड टैक्स) ने जिले में तैनात विभाग के असिस्टेंट कमिश्नरों के मोबाइल पर गोपनीय संदेश भेज छापामारी का निर्देश दिया। किस व्यापारिक प्रतिष्ठान पर कौन सी टीम छामामारी करेगी, इसका संदेश मोबाइल पर देकर गोपनीय रखने को कहा गया। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह मिली सूचना इतनी गोपनीय रही कि एक एसी के निर्देश को दूसरा एसी नहीं जान सका। दोपहर में छापा मारने का निर्देश दिया गया था। समय पर सभी असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी संबंधित व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंच गए। शहर के प्रमुख दवा व्यवसायी के साथ कुछ और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया, जो शाम तक जारी रहा। इस दौरान दौरान स्टॉक, खरीद, बिक्री के कागजात देखे गए। राज्यकर के डिप्टी कमिश्नर सिद्धार्थ सौरभ का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर छापा मारा गया है, रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.