ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तीसरे वनडे में रोहित शर्मा समेत नहीं खेलेंगे ये तीन खिलाड़ी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना संदिग्ध हैं। दूसरे वनडे के दौरान बुधवार (सात दिसंबर) को उनके बाएं अंगूठे में चोट लगी। उन्होंने फील्डिंग नहीं की और केएल राहुल ने कमान संभाली। हालांकि, रोहित बल्लेबाजी के दौरान अंत में क्रीज पर उतरे और अर्धशतक भी लगाया। उनकी पारी के बावजूद टीम नहीं जीत पाई।मैच के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि वह विशेषज्ञों से सलाह लेने के लिए स्वदेश लौट रहे हैं। द्रविड़ ने यह भी बताया कि हिटमैन समेत तेज गेंदबाज दीपक चाहर और कुलदीप सेन चोट के कारण तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा, ”अंगूठे की चोट बड़ी नहीं है। सौभाग्य से फ्रैक्चर नहीं है, इसलिए मैं बल्लेबाजी करने में सक्षम था।”

कोच द्रविड़ ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि रोहित 14 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज खेल पाएंगे या नहीं। उन्होंने कहा, “रोहित, कुलदीप और दीपक तीसरे वनडे मैच से बाहर हो गए हैं। रोहित वापस मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे और एक विशेषज्ञ से सलाह लेंगे और देखेंगे कि चोट कैसी है। हम यह कहने की स्थिति में नहीं हैं कि वह टेस्ट सीरीज में खेलेंगे या नहीं।” अगर रोहित की चोट गहरी हुई तो उन्हें नेट्स पर फिर से बल्लेबाजी शुरू करने में तीन से चार हफ्ते लगेंगे।

रोहित को बांग्लादेश की पारी के दूसरे ओवर में ही चोट लगी। तब वह स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे। इस ओवर में मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे थे। सिराज की गेंद अनामुल हक के बल्ले से लगकर स्लिप में गई। गेंद रोहित के हाथ से लगकर छिटक गई। इस दौरान उनके बाएं हाथ के अंगूठे पर चोट लगी। इसके बाद रोहित दर्द से कराहते दिखे। उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया।इस बीच, दीपक चाहर फिर से चोटिल हो गए हैं। दूसरे वनडे में गेंदबाजी करते हुए उनकी हैमस्ट्रिंग में जकड़न हो गई थी। उन्होंने अपने कोटे के केवल तीन ओवर फेंके। पिछले चार महीने में यह तीसरा अवसर है जब चाहर चोटिल हुए हैं। वह हैमस्ट्रिंग और पीठ की चोट के कारण करीब छह महीने तक बाहर रहे। इस दौरान आईपीएल में भी नहीं खेल पाए। वापसी के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ एक मैच खेला और फिर बाहर हो गए। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उन्हें बाहर होना पड़ा। वह पीठ में समस्या के कारण ही टी20 विश्व कप से बाहर हुए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.