ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रीवा में पत्नी से विवाद के बाद देवलहा जलप्रपात की ओर भागा युवक, कूदने की आशंका

रीवा: नईगढ़ी थाना अंतर्गत पथरौड़ा कला की घटनारीवा जिले के नईगढ़ी थाना अंतर्गत पथरौड़ा कला के युवक ने पत्नी से विवाद के बाद देवलहा जलप्रपात की ओर भागा है। लापता युवक के परिजन कूदने की आशंका जता रहे है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस तीन दिन से खोज रही है। हालांकि 450 फीट के आसपास गहरी घाटी में उतरना चुनौती पूर्ण है। फिर भी एसडीआरएफ के 25 जवान रस्सा के सहारे उतरे है। बुधवार की सुबह घाटी में घुसी टीम दिनभर सर्चिंग की। फिर देर शाम तक बाहर आई है। वहीं गुरुवार की सुबह से एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस के आला अधिकारी दूरबीन की मदद से लापता युवक को खोज रहे है। साथ ही अन्य टेक्निकल टीम की मदद ली जा रही है। फिलहाल पुलिस परिजनों से बयान लेकर जांच कर रही है।नईगढ़ी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर ने बताया कि 6 दिसंबर की दोपहर करीब 1 बजे से रंजीत साकेत 25 वर्ष निवासी पथरौड़ा कला लापता है। परिजनों ने कहा है कि पत्नी से विवाद के बाद युवक को देवलहा जलप्रपात की ओर अंतिम बार भागते हुए देखा गया है। ऐसे में आशंका है कि वह घाटी की गहरी खाई में कूद गया है।दो दिन से चल रहा था विवादपुलिस के मुताबिक पति और पत्नी का घरेलू कलह को लेकर दो दिन से विवाद चल रहा था। कहते है पहले पत्नी अपने पति से नाराज होकर घर से कुछ दूरी तक चली गई। हालांकि कुछ देर बाद लौट आई। इसके बाद रंजीत मंगलवार की दोपहर विवाद के बाद जलप्रपात की ओर दौड़ लगा दी। लेकिन वह लौट कर नहीं आया। तब से रंजीत लापता है।गांव से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर जलप्रपातपथरौड़ा कला गांव से देवलहा जलप्रपात की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है।पुलिस का दावा है कि जलप्रपात में कूदते हुए युवक को किसी ने देखा नहीं है। सिर्फ आशंका जताई जा रही है। प्राथमिक जांच में कहीं भी कूदने के निशान नहीं मिले है। जलप्रपात पानी से लबालब है। वहीं दूसरी तरफ लापता युवक के परिजन पुलिस पर आक्रोश जता रहे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.