ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, टेंपो सवार आधा दर्जन घायल

देवरिया: देवरिया जिले के तरकुलवा थानाक्षेत्र के कंचनपुर-पथरदेवा मार्ग पर खुटहां गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास गुरुवार की सुबह आटो और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों सहित ऑटो पर सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बाइक चालक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक पर पीछे बैठे युवक की हालात गंभीर देखकर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।टेंपो में सवार आधा दर्जन लोगों का इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थानाक्षेत्र के ग्राम जौराबाजार मनराखन निवासी प्रिंस सिंह (22वर्ष )पुत्र हरेंद्र सिंह तरकुलवा थानाक्षेत्र के पथरदेवा निवासी रितिक सिंह (24वर्ष ) के साथ अपनी अपाची मोटरसाइकिल से देवरिया मुख्यालय इलाज कराने जा रहे थे। अभी वह तरकुलवा थानाक्षेत्र के कंचनपुर-पथरदेवा मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय खुटहां के सामने तक पहुंचे थे कि सवारी लेकर पथरदेवा जा रही एक ऑटो से आमने-सामने की टक्कर हो गई।इलाज के लिए ले जाते समय हुई मौतहादसे में बाइक चालक प्रिंस सिंह की देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे रितिक सिंह की हालत बेहद चिंताजनक देखकर डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस हादसे में ऑटो में सवार आधा दर्जन घायलों का इलाज देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित हो गए। जिसके चलते घंटों सड़क पर आवागमन ठप रहा।क्या बताया इमरजेंसी प्रभारी नेइमरजेंसी प्रभारी डॉ रोहित सिंह ने बताया कि एक घायल बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। दुसरे सवार की हालत गंभीर देखकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। साथ ही दो अन्य ऑटो सवार को भेजा गया है। शेष लोगों का प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.