ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तड़प-तड़प कर हुई गोवंशो की मौत, बिजली महकमे ने किया मामला रफा-दफा

हरदोई: हरदोई के सीएमओ दफ्तर से की जा रही बिजली की चोरी के चलते दो गोवंशों की करंट लगने से तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इसका पता होते ही इस खेल में शामिल बिजली महकमें के लोग दौड़ कर पहुंचे और डाली गई कटिया उतार कर मामले को रफा-दफा कर दिया। हालांकि इस बारे में कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।लखनऊ रोड पर नयागांव मुबारकपुर में सीएमओ दफ्तर है। उसी के बाहर सरकारी निमार्ण चल रहा है। वहां सांठगांठ करते हुए समर्सेबिल से पानी लेने के लिए बिजली की कटिया डाली गई थी। उसके पीछे खेत हैं, जिसमें जानवरों से बचाव के लिए तार लगाए गए हैं। बुधवार की रात को वहां डाली गई कटिया खेत में लगे तारों से छू गई नतीजन उसमें करंट उतर आया।करंट की चपेट में आने से गोवंश की मौत​​​​​​​इस बीच वहां चर रहे दो गोवंश करंट की चपेट में आ गए। जिनकी वहीं पर तड़प-तड़प कर मौत हो गई। सुबह जब इसका पता हुआ। आनन-फानन में वहां पहुंचें बिजली कर्मियों ने वहां पड़ी कटिया उतारी और उसे अपने साथ ले गए। लेकिन सवाल यह है कि उन बेज़ुबानो ने किसका क्या बिगाड़ा था,जो उन्हें ऐसी दर्दनाक मौत दी गई? खबर लिखे जाने तक उन गोवंशो के शव वहीं खेत के किनारे पड़े हुए थे। फिलहाल इस बारे में कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.