ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाशटा गांव में लक्कड टोल पर वारदात; केस वापस न लेने पर भड़के बदमाश

कपूरथला: पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा के गांव पाशटा में गुरुवार को बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। उसको फोन कर लक्कड टाल पर बुलाया था। कोर्ट मं चल रहे केस को वापस करने को लेकर उनकी कहासुनी हुई थी। वारदात को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।मिली जानकारी के मुताबिक सतपाल निवासी पाशटा को तीन नौजवानों ने पहले धमकाया और फिर गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली व्यक्ति के हाथ में लगी। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल सतपाल ने बताया कि उसका पाशटा के ही कुछ लोगों के साथ कोर्ट में केस चल रहा है। आज सुबह किसी ने फोन करके उसे लक्कड के टाल पर बुलाया था।वहां पर 2 दोस्तों के साथ वहां पहुंचे उक्त नौजवान ने केस वापस लेने के लिए उसे धमकियां दी। सतपाल के अनुसार केस वापस लेने से इनकार करने पर उक्त नौजवान ने उसे गालियां निकालकर हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान उक्त नौजवान ने उस पर गोली चला दी और मौके से तीनों युवक फरार हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.