ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 देश का पहला ओपन-सोर्स उपग्रह ‘इनक्यूब’ इस महीने किया जाएगा लॉन्च

जम्मू : बीएसएफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल जम्मू के 12 वीं कक्षा के छात्र ओंकार बत्रा ने नैनो उपग्रह विकसित किया है, जिसे इसरो की मदद से इस माह लॉन्च करने की तैयारी है। यह देश का पहला ओपन-सोर्स उपग्रह, ‘इनक्यूब’ है। पैराडॉक्स सोनिक स्पेस रिसर्च एजेंसी के बैनर तले तैयार सैटेलाइट इसी महीने इसरो की मदद से लॉन्च होने जा रहा है।

इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए ओंकार बत्रा ने कहा कि इसका वजन एक किलोग्राम है और इसे नैनो टेक्नोलॉजी की मदद से विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि विदेशों में कई विवि और शोधकर्ता इस तरह का काम कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने इसे इसरो की मदद से अंतरिक्ष में लॉन्च करने का फैसला किया।

भारत में इसकी लॉन्चिंग की लागत 20-80 लाख रुपये है, जबकि विदेशों में यह कीमत करोड़ों में जाती है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में प्रक्षेपित प्रत्येक उपग्रह का एक विशेष मिशन होता है। इसके दो मिशन भी होते हैं। एक यह है कि क्या इतना हल्का उपग्रह अंतरिक्ष में काम कर सकता है, दूसरा वहां के तापमान को देखेगा ताकि शोधकर्ताओं को यह जानने में मदद मिल सके कि मौसम की स्थिति कैसी है और अगर वे अंतरिक्ष में उपग्रह लॉन्च करना चाहते हैं तो यह कितना कठिन है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.