ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिग बॉस के घर में हुई श्रीजिता डे की वाइल्ड कार्ड  एंट्री… 

Bigg Boss शो हर दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। नए एपिसोड में इस सीजन के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो गई। मेकर्स ने श्रीजिता डे को शो में एक बार फिर से वापसी कराई है। ताजा एपिसोड की शुरुआत में शालीन और टीना के बीच खटपट नजर आई। इसके कुछ समय बाद बिग बॉस ने सभी को लिविंग एरिया में बुलाया और योगा एक्सपर्ट से मिलवाया। यह एक्सपर्ट कोई और नहीं बल्कि श्रीजिता डे ही थीं।

इसके बाद बिग बॉस ने श्रीजिता का बतौर योगा एक्सपर्ट स्वागत किया। शो में आगे श्रीजिता ने एक-एक करके सभी घरवालों को बुलाया और उनके खामियां को बताया। श्रीजिता सबसे पहले निमृत नाम लिया। उन्होंने निमृत को बताया कि बतौर कैप्टन वह कॉन्फिडेंट लगती हैं लेकिन कंटेस्टेंट के तौर पर ऐसी नजर नहीं आतीं। साथ ही उन्होंने निमृत को योग आसन भी बताया। इसके बाद उन्होंने अंकित को बुलाया और उन्हें खुलकर खेलने के लिए कहा।

शो में फिर सुंबुल का नंबर आया। श्रीजिता उन्हें समझाया कि यह एक बड़ा मौका है जिसे उन्हें समझने की जरूरत है। एपिसोड में आगे टीना दत्ता आईं जिसके बाद और दोनों के बीच जमकर बहस शुरू हो गई। इस दौरान श्रीजिता ने टीना को काले दिल वाली और कोबरा बताया। इसके बाद बिग बॉस ने सभी के सामने एलान किया कि श्रीजिता को बतौर वाइल्ड कार्ड घर में एंट्री दी गई है। उनके घर में आते ही जहां एक और बहुत से घरवाले खुशी से उछल पड़े। वहीं, टीना इस फैसले से नाराज नजर आईं। वह बिग बॉस से कहती दिखीं कि आपको मेरी खुशी नहीं देखी जाती है क्या? आज के एपिसोड से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में टीना और श्रीजिता के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.