ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छात्र संघ चुनाव निरस्त होने पर प्रदर्शन, छत से कूदे स्टूडेंट्स

अयोध्या: अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव रद्द होने के कारण शुक्रवार को छात्र आंदोलित हो उठे। छात्र नेताओं ने साकेत महाविद्यालय की छत पर चढ़कर हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने महाविद्यालय की छत से छलांग लगा दी। गनीमत है कि दोनों छात्रों को चोट नहीं आई। घटना के बाद पुलिस ने 2 छात्र नेताओं को हिरासत में लिया है।12 दिसंबर को होना था चुनावछात्र संघ के विरोध के बाद साकेत महाविद्यालय प्रशासन ने चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत 12 दिसंबर को छात्र संघ चुनाव होना था, लेकिन इससे पहले महाविद्यालय प्रशासन ने 5 दिसंबर को रोक लगा दिया। साथ ही महाविद्यालय कि सभी कक्षाएं 3 दिनों यानी 8 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया था।साकेत महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग करते हुए छात्रों ने किया प्रदर्शनमहाविद्यालय खुलते ही छात्रों ने किया प्रदर्शनछात्र नेता महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित होते हुए प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते छात्र महाविद्यालय के छत पर चढ़कर हाथों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित छात्र महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान छात्र नेताओं ने काले प्रशासन से चुनाव न कराने का कारण भी पूछा हैछात्र नेताओं के हंगामे के बाद कक्षाएं स्थगित।2 छात्र नेताओं ने छत से लगाई छलांगविरोध प्रदर्शन के दौरान 2 छात्र नेताओं ने कॉलेज महाविद्यालय की छत से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि दोनों छात्र बच गए। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। घटना के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। परिसर में पुलिस पहुंचकर 2 छात्र नेताओं को जबरन हिरासत में ले लिया है। छात्र नेता प्रवीण सिंह और अजय मिश्रा को पुलिस ने लिया हिरासत बताई जा रहे हैं। फिलहाल छात्र नेताओं का प्रदर्शन जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.