ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तोशखाना कांड में इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी का ऑडियो क्लिप सामने आया

इस्लामाबाद| पाकिस्तान में तोशखाना कांड मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता जुल्फिकार बुखारी के बीच घड़ियों की बिक्री पर बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सामने आया है। जियो न्यूज के मुताबकि, ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर बुशरा बीबी को कथित तौर पर जुल्फिकार बुखारी से उनके अभिवादन का जवाब देने के बाद उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछती हुई सुनी जा सकती हैं। फिर वह पूर्व पीएम इमरान खान की घड़ियों को बेचने का जिक्र भी करती हैं।

बुशरा बीबी ने कहा कि खान साहब के पास कुछ घड़ियां हैं। उन्हें आपको भेजने के लिए कहा है, ताकि आप उन्हें कहीं बेच सकें। जियो न्यूज ने बताया, बुशरा बीबी ने कहा कि घड़ियां खान सहाब के किसी काम की नहीं हैं। इसके जवाब में जुल्फिकार बुखारी करते हैं मैं इस (घड़ी बेचने) काम को करूंगा। यह मुद्दा पाकिस्तान की राजनीति में एक गर्मागर्म बहस का विषय बन गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जब इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री थे तब सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने उन्हें सबसे महंगी रत्न जड़ित मास्टरग्राफ कलाई घड़ी गिफ्ट में दी थी। जियो न्यूज ने बताया, दुबई के करोड़पति कोरोबारी उमर फारूक जहूर ने कहा कि उसने पूर्व पीएम इमरान खान की भरोसेमंद पारिवारिक मित्र फराह गोगी से 2 मिलियन डॉलर की मोटी रकम चुकाकर यह कीमती घड़ी खरीदी।

पीटीआई ने उमर फारूक जहूर के दावे का विरोध किया और तर्क दिया कि घड़ी को इस्लामाबाद में रिस्ट वॉच रीटैलिंग बिजनेस ‘आर्ट ऑफ टाइम’ को बेचा गया था। घड़ी को ‘आर्ट ऑफ टाइम’ को बेचने की रसीद पूर्व प्रधानमंत्री ने खुद मंत्रिमंडल डिवीजन के समक्ष जमा कराई थी। जैसे ही ऑडियो लीक हुआ तो ‘आर्ट ऑफ टाइम’ के मालिक मोहम्मद शफीक ने एक वीडियो बयान जारी कर खुद को विवाद से दूर कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.