ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमित शाह ने देवबंद में बीच में ही छोड़ा डोर-टू-डोर कैंपेन, भारी भीड़ बनी समस्या

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को सहारनपुर के देवबंद में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे लेकिन उन्होंने यहां अपना डोर-टू-डोर कैंपेन बीच में ही छोड़ दिया। दरअसल, अमित शाह के साथ भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई थी इसलिए उन्हें अपना प्रचार बीच में ही रोकना पड़ा। कोविड प्रोटोकॉल के कारण चुनाव आयोग ने नई गाइडलाइन जारी की हैं। इन गाइडलाइन के मुताबिक, “5 लोगों के साथ ही घर घर जाकर चुनाव प्रचार कर सकते हैं।
मुजफ्फरनगर के देवबंद बाजार में एक अन्य कार्यक्रम में शाह ने शिव मंदिर का दौरा किया, मतदाताओं को पर्चे बांटे और जन संपर्क अभियान के तहत लोगों से मुलाकात की।मुजफ्फरनगर शहर के लोगों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले घर-घर प्रचार अभियान के दौरान उनका गर्मजोशी से स्वागत किया

देवबंद में लोग गृह मंत्री का स्वागत करने के लिए ढोल बजाकर नाच रहे थे, जबकि महिलाओं और बच्चों ने अपनी बालकनियों से फूलों की वर्षा की। अमित शाह के प्रचार अभियान के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया। लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ सड़क पर भी खूब डांस किया। बता दें कि चुनाव आयोग की पाबंदियों के चलते घर-घर प्रचार अभियान में कुल मिलाकर 10 लोग ही हिस्सा ले सकते हैं लेकिन देवबंद में शाह के साथ लोगों की भीड़ जुट गई थी। बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए शाह ने प्रचार अभियान को बीच में ही रोकने का फैसला किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.