ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को पेट में इन्फेक्शन, दिल्ली एम्स में भर्ती

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण को आज दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर्स उनका चेपअप कर रहे हैं। हालांकि न्यूज एजेंसी आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण नियमित जांच और पेज में मामूली इन्फेक्शन के कारण भर्ती हुई हैं, जिन्हें जल्द ही छुट्टी मिलने की संभावना है। इससे पहले वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जयंती के मौके पर दिल्ली में ‘सदैव अटल’ पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित किया था। वहीं हाल ही में वह तमिलनाडु के एक विश्वविद्यालय में एक दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थी, जहां उन्होंने कहा था कि भारत को दुनिया की फार्मेसी के रूप में मान्यता प्राप्त है क्योंकि देश सस्ती कीमत पर वैश्विक स्तर की दवाइयों का उत्पादन करता है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को आज दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 63 साल की निर्मला सीतारमण के पेट में इन्फेक्शन है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.