ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा का अतिपिछड़ा चेहरा हुआ उजागर: ललन सिंह

पटना। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आज कहा कि अतिपिछड़ा के आरक्षण मामले में भाजपा की सभी साजिशें बिहार में नाकाम हो गयी और और यहाँ आरक्षण के साथ एक चरण का चुनाव सम्पन्न हो गया जबकि दूसरे चरण का चुनाव बुधवार को सम्पन्न होने जा रहा है। वहीं उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार का चेहरा बेनकाब हो गया है जहां इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने 5 दिसंबर को निकाय चुनावों के लिए जारी अधिसूचना रद्द करते हुए बगैर ओबीसी आरक्षण के चुनाव कराने का आदेश दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि स्पष्ट है कि इनके नेता नरेंद्र मोदी का पिछड़ा चेहरा केवल बनावटी और दिखावटी है। लखनऊ बेंच के आदेश के बाद भाजपा का आरक्षण विरोधी चेहरा स्पष्ट रूप से उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में आरक्षण का यही हश्र है। जबकि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साबित कर दिया है कि उनके रहते आरक्षण व्यवस्था में कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता। भाजपा की तमाम अड़ंगेबाजी के बावजूद अतिपिछड़ा आरक्षण व्यवस्था के साथ बिहार में नगर निकाय के चुनाव हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.