ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजद कार्यालय में मंत्रियों के द्वारा सुनवाई कार्यक्रम में जन समस्याओं का निदान किया गया

पटना। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय चल रहे ‘सुनवाई’ कार्यक्रम में आज उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ तथा विधि मंत्री डॉ मो शमीम अहमद के द्वारा जनहित तथा जनसरोकार के मुद्दे पर पार्टी नेताओं तथा कार्यकतार्ओं और आमजनों से प्राप्त लिखित जनसमस्याओं का तत्काल समाधान तथा कार्रवाई के लिए टेलीफोन तथा लिखित में संबंधित विभाग तथा विभिन्न जिला के पदाधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार युवाओं के स्वरोजगार तथा छोटे उद्योग की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना तथा स्टार्टअप योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि दिसंबर तक है इसके लिए युवा इन दोनों योजनाओं में आवेदन जल्द से जल्द करें, ताकि उनके भविष्य के प्रति सरकार की जो चिंता है और उसे पूरा किया जा सके। और युवाओं के रोजगार के संकल्प को महागठबंधन सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा हर जिला में एग्रो बेस्ड इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है और एक्सपोर्ट आधारित उद्योग की स्थापना के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। दूसरी ओर विधि मंत्री डॉ मोहम्मद शमीम ने कहा कि जो भी मठ और मंदिर के जमीन विवादित है उनके संबंध में जानकारी के लिए जिला अधिकारी को पत्र लिखा गया है और सभी जमीन को पोर्टल पर डालने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है। इन्होंने यह भी कहा कि सभी को न्याय दिलाने के प्रति महागठबंधन संकल्पित है। इस अवसर पर प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि आज लगभग 70 की संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं को मंत्री द्वय के समक्ष रखा और उनके निराकरण और समाधान के दिशा में अपने स्तर से मंत्री द्वय ने सुनवाई और कार्रवाई की। यह कार्यक्रम 01:00 बजे से 03:00 बजे तक चला। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव मो0 फैयाज आलम कमाल, मदन शर्मा, निर्भय अम्बेदकर, युवा राजद के जेम्स कुमार यादव, मो0 अफरोज आलम सहित अन्य गणमान्य नेतागण कार्यक्रम की व्यवस्था में पूरी तरह से सजगता के साथ मंत्री द्वय की ‘सुनवाई’ कार्यक्रम में सहायता कर रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.