ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

JDU विधायक गोपाल मंडल का बेटा गिरफ्तार

भागलपुर। भागलपुर में जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल को किया रकळ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने उसे मंगलवार को तिलकामांझी इलाके में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।बता दें कि जीरोलाइल में जमीन कब्जा करने के लिए
गोलीबारी और मारपीट के आरोपी गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल फरार था। इसी दौरान उसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई थी। वहीं पुलिस ने मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रकळ गठित की थी। एएसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने आशीष मंडल को गिरफ्तार किया। 25 दिसंबर को विधायक के बेटे के बिग डैडी रेस्टोरेंट में क्रिसमस पार्टी के दौरान मनाया था। इसके बाद उसका एक वीडियो सामने आया था। इसमें वह कह रहा था कि ट्विटर, फेसबुक और इंस्टा पर इसे शेयर कीजिए, वोट डिलाइए ( विधायक गोपाल मंडल की पत्नी सविदा देवी भागलपुर से मेयर का चुनाव लड़ रही हैं )। आगे कहता है- आपने विधायक जी का नाम सुना होगा-गोपाल मंडल। वो किसी से डरते नहीं हैं। इसी तरह मेरा नाम सुनिए आशीष मंडल, मैं भी किसी से नहीं डरता है। इस पुलिस को दी गई चुनौती माना गया।बता दें कि 12 दिसंबर को बरारी हाउसिंग बोर्ड के पास मुसहरी में साढ़े 19 कट्ठे जमीन को कब्जा करने के लिए एक पक्ष के द्वारा गोलीबारी एवं मारपीट की गयी थी। जिसमें लाल बहादुर, उनकी पत्नी एवं बेटे का हाथ टूट गया था। जबकि बेटे के दोस्त शरद को जबड़े में गोली लग गयी थी। उसे सिलीगुड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.