ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अवैध संबंध के मामले में पत्नी ने कराई पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मधेपुरा। आपको बता दें की कुमारखंड थाना के भतनी ओपी क्षेत्र के टेंगराहा सिकियाहा पंचायत स्थित बरकुरवा, वार्ड नं- 15 निवासी रामानंद यादव की बीते 20 दिसंबर को रात्रि करीब 2:30 बजे सोए अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं मधेपुरा पुलिस ने इस कांड में नामजद स्व. रामानंद यादव की पत्नी संजू देवी को गिरफ्तार कर लिया है। मां-भाई पर दर्ज करवाया था मामला- इस संदेहास्पद हत्यकांड के बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी थी। इस सन्दर्भ में स्व. रामानंद यादव के छोटे पुत्र रंजीत कुमार के आवेदन पर कुमारखंड के भतनी ओ. पी. में थाना कांड सं0-445 / 22 दिनांक 22.12.22 धारा 302 /120 (बी) / 386/34 भा० द०वि० एवं 27 शस्त्र अधिनियम अंकित किया गया था। मृतक को एक गोली सिर में और दूसरी गोली गर्दन में लगी थी। हैरतअंगेज करने वाली बात यह थी कि इस हत्याकांड में स्वर्गीय रामानंद यादव के छोटे पुत्र रंजीत कुमार ने मृतक की पत्नी संजू देवी, बड़े बेटे संजीत कुमार व उसकी पत्नी समेत 5 नामजद व अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। मृतक का था अवैध संबंध-वहीं मधेपुरा पुलिस ने इस कांड में नामजद स्व. रामानंद यादव की पत्नी संजू देवी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत जानकारी देते हुए मधेपुरा एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आई संजू देवी ने इस कांड में शामिल कुछ और भी लोगों का नाम उगला है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के क्रम में यह बात सामने आई है कि अवैध संबंध के कारण यह घटना कारित की गयी है। घटना में शामिल नामजद और अन्य को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.