ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिलाधिकारी ने मखदुमपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

जहानाबाद। जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा आज प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने भू अर्जन से संबंधित जितने भी एल.पी.सी. के आवेदन प्राप्त हुए हैं। उसका जांच किया तथा निदेश दिया कि आवेदन को शीघ्र कैम्प आयोजित कर एल.पी.सी. का सत्यापन कर निर्गत करने की कार्रवाई करेगे, ताकि संबंधित रैयतों से भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की जाए। लंबित दाखिल खारिज का निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निष्पादित करेंगे। इसके साथ ही भूमि विवाद के मामलों को शनिवार को थाना में कैम्प लगा कर निष्पादित करेंगे। अंचल अधिकारी को निदेश दिया गया कि पंचायत सरकार भवन हेतु तथा अन्य सरकारी योजनाओं के लिए शीघ्र भूमि का जांच कर भूमि चिन्हित करेगे। जिलाधिकारी ने प्रखंड का भी औचक निरीक्षण किया तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ जल जीवन हरियाली अभियान, लोहिया स्वच्छ बिहार योजना, निर्वाचन कार्य, बिहार जाति गणना, पेंशन, पारिवारिक लाभ इत्यादि योजनाओं एवं कार्यों के प्रगति की समीक्षा किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.