ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्वास्थ्य गुणवत्ता में सुधार के लिए अपने व्यवहार में लाएं परिवर्तनः सिविल सर्जन

गैप एनालिसिस का प्रतिदिन हो असेसमेंट 

क्वालिटी एसुरेंस को लेकर दो दिनों के दौरे पर राज्य प्रतिनिधि

मुजफ्फरपुर। जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक पर  कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ उमेश चंद्र मिश्रा ने की। बैठक में सदर अस्पताल स्थित अनेक विभागों के कर्मियों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के बारे में जानकारी प्रदान कर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक रेहान अशरफ ने  एनक्यूएएस के विभिन्न पहलुओं पर पीपीटी के माध्यम से विस्तार से चर्चा की साथ ही कार्मिकों को कार्य आवंटित किए गए ताकि आने वाले समय में सदर अस्पताल को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक का प्रमाण पत्र प्राप्त हो सके। मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि अगर अपने व्यवहार में हम सकारात्मक परिवर्तन लाएं तो स्वास्थ्य गुणवत्ता के साथ हॉस्पीटैलिटी में भी परिवर्तन संभव है।  प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए 70 प्रतिशत लाना अनिवार्य होता है, जबकि डीपीएम ने इसे 90 प्रतिशत करने का आश्वासन दिया।  जिला अस्पताल के फार्मेसी, स्टोर रूम, लैब रुम, मेटरनिटी विंग सहित कुल आठ क्षेत्र  राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकके  तहत आते हैं। राज्य प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण: राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक पर दो दिवसीय दौरे पर आए राज्य प्रतिनिधि डॉ एसके शाही ने निरीक्षण के दौरान एनक्यूएएस की कमियां चेक लिस्ट के हिसाब से गैप एनालिसिस किया। क्वालिटी सर्किल कमेटी के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि रूट कॉज कर एक्शन प्लान बनाएं। जिनमें जिम्मेदार व्यक्ति के साथ एक्शन प्लान बनाना जरूरी है एवं उसी एक्शन प्लान के अनुरूप प्रतिदिन गैप को लेकर उसे पूरा करना भी इंचार्ज की जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य मंत्री ने दिया था निर्देश: कुछ दिन पहले एक वीसी के दौरान उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने चार बिंदुओ पर काम करने को कहा था जिसमें, एक दिन का एनक्यूएएस वर्कशॉप, क्वालिटी सेंटर टीम का गठन, गैप एनालिसिस और एक्शन प्लान बनाकर उसे सबमिट करना था। मौके पर सिविल सर्जन डॉ यूसी मिश्रा, राज्य प्रतिनिधि डॉ एके शाही, डीपीएम रेहान अशरफ, डॉ सीके दास, केयर के ब्रजेन्द्र सिंह, नसीरुल होदा, जपाइगो से राजाराम पांडे, पिरामल से राजीव कुमार सिंह, अस्पताल के हेल्थ मैनेजर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.