ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राज्य में राष्ट्रीय लोजपा हो चुका है अस्तित्वविहीन – श्रवण अग्रवाल

बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी का पुराना स्वरूप जल्द ही दिखेगा 

बिहार में रामबिलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी पुराने स्वरूप में लौटेगी

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने आज कहा कि बिहार में राष्ट्रीय लोजपा का अस्तित्व पूरी तरह से समाप्त हो चुका है । रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं के भावनाओं के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं पार्टी को जनसरोकर और जनता के मुद्दों से कोई लेनादेना नहीं है पार्टी राज्य में संघर्ष करने से पीछे भाग रही है। राष्ट्रीय लोजपा का संगठन और सदस्यता अभियान कागजो में सिमट कर रह गया है राष्ट्रीय लोजपा के द्वारा सदस्यताअभियान चलाने का ग़लत दावा पेश किया जा रहा है । राष्ट्रीय लोजपा का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह से कार्यकर्ताओं का विश्वास खो चुका है , राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली में रहकर एनडीए को मजबूत करने की बात कह रहे हैं जबकि धरातल पर राष्ट्रीय लोजपा का संगठन कहीं भी नहीं है राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एनडीए को मजबूत करने के बजाय अपने पार्टी संगठन को मजबूत करने में अपनी उर्जा लगाते तो एनडीए को बड़ी मजबूती बिहार में मिल सकती थी लोक जनशक्ति पार्टी को तोड़ने के बाद राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज तक किसी भी जिला में राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री के रूप में नहीं गए। राष्ट्रीय लोजपा के गठन के बाद आज तक बिहार के किसी जिले में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ना ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कोई भी बैठक की, ना ही आज तक वे किसी भी जिला में पार्टी के सम्मेलन में भी शामिल हुए । कार्यकर्ताओं के घटते विश्वास और राष्ट्रीय लोजपा से कार्यकर्ताओं की बढ़ती दूरी के कारण राष्ट्रीय लोजपा को ठंड का बहाना बनाकर पटना में अपना बैठक को स्थगित करना पड़ा जबकि सभी राजनीतिक दल इसी ठंड में राज्य में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अपनी पूरी ताकत लगाए हुए हैं और अपने पार्टी के संगठन को जन जन तक पहुंचाने के लिए अपने पार्टी के कार्यक्रमों में लगे हुए हैं। यहां तक की मौजूदा समय में ही कई राजनीतिक दल के शीर्ष नेतृत्व राजनीतिक यात्रा भी निकाल रहे हैं । पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने आगे कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा की स्वर्गीय रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी बिहार में फिर से अपने पुराने स्वरूप में लौटे और लोक जनशक्ति पार्टी पूरी तरह से राज्य में एकीकृत होकर एनडीए गठबंधन को मजबूत करने की दिशा में फिर से लगे और बिहार में महागठबंधन की सरकार को सत्ता से हटाकर विकाशोन्मुखी और जनकल्याणकारी सरकार का गठन एनडीए के नेतृत्व में हो , इसी दिशा में राष्ट्रीय लोजपा के जितने भी ऐसे नेता और कार्यकर्ता जो पूरी तरह से दरकिनार कर दिए गए हैं उनको साथ लेकर मजबूत पहल करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.