ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार के लोगों ने शिक्षा के लिए वोट किया नहीं तो बिहार की शिक्षा व्यवस्था सुधरेगी कैसे : प्रशांत किशोर

मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जन सुराज पदयात्रा के दौरान मोतिहारी प्रखंड के चंद्रहिया गांव में आम सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था खराब इसलिए नहीं है कि सरकार इसे ठीक नहीं करना चाहती। शिक्षा व्यवस्था खराब इसलिए क्योंकि आपको अपने बच्चों के भविष्य की फिक्र नहीं है। आज तक आपने सुना है कि शिक्षा के लिए लोग सड़क जाम या धरना प्रदर्शन पर बैठे हों? बिहार के लोग अगर अपने बच्चों का ख्याल नहीं रखेंगे तो और कोई नहीं रखेगा। उन्होंने कहा कि आपके गांव में जो लड़के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं उसकी पढ़ाई की क्या हालत है, उसे आप गांव वालों से बेहतर और कौन जान सकता है। अगर आप अपने बच्चों को शिक्षा देंगे ही नहीं तो वो मजबूरी में मजदूर ही बनेंगे। मैं आपसे आपके गांव वोट मांगने नहीं आया हूं, बस आपको ये समझाने आया हूं कि होशियार हो जाइए वरना नेताओ के चक्कर में जात-धर्म में पड़ कर आपकी और आपके बच्चों की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.