ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चकिया द्वारा गन्नी नाथ मंदिर के प्रागण में नई इकाई का किया गया गठन

मोतिहारी।कुमार तेजस्वी.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चकिया द्वारा गन्नी नाथ मंदिर के प्रागण में एक कार्यक्रम आयोजित कर नई इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित चम्पारण विभाग संगठन मंत्री- अभिमन्यु कुमार, कॉलेज छात्रसंघ कॉलेज प्रतिनिधि-उजाला कुमार, एवं अमित शर्मा अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े नए छात्र-छात्राओं को परिषद् की कार्यशैली बताते हुए उनका स्वागत किया। चम्पारण विभाग संगठन मंत्री- अभिमन्यु कुमार ने कहा कि इस इकाई गठन का मुख्य उद्देश्य है देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय विचारधारा से जोड़ना और छात्रहित में कार्य करना। इस क्रम में छात्रसंघ कॉलेज प्रतिनिधि-उजाला कुमार ने कहा कि इस साल विद्यार्थी परिषद सभी कॉलेज कैंपस में अपनी इकाई खड़ा करके छात्रों की समस्याओं का निदान करेगी। अपने स्थापना काल से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रहित और राष्ट्रहित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है। देश व्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है। आज इस संगठन से जुड़े रहे लोग हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। बांग्लादेशी अवैध घुसपैठ और कश्मीर से धारा 370 को हटाने के लिए विद्यार्थी परिषद समय-समय पर आंदोलन चलाती रही है। इस अवसर पर अमित शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद किसी परिचय की मोहताज नहीं है। यह संगठन लगभग सभी कैंपस में 365 दिन काम कर रही है। नगर इकाई चकिया की नवगठित इकाई में
नगर मंत्री- उज्वल पटेल
नगर सह मंत्री – नितेश कुमार, राजन कुमार, प्रतियुष पांडे , हिमांशु राज , सुजीत शर्मा
नगर कोषाध्यक्ष – सुभाष कुमार
नगर सोशल मीडिया प्रभारी – आशीष कुमार कुशवाहा
नगर मीडिया प्रभारी – सौरव कुमार
राष्टीय कला मंच प्रमुख – ऋषि कुमार
नगर एस०एफ ०एस प्रमुख – राजन कुमार सोनी
नगर एस०एफ ० डी प्रमुख – जिशू पांडे
नगर कार्यकारणी सदस्य –
आकाश कुमार
कुंदन कुमार
आशुतोष कुमार
उज्ज्वल कुमार
अमन कुमार को बनाए गए। वहीं, दर्जनों कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.