ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा से सम्बंधित जिलाधिकारी ने बैठक एवं स्थल निरक्षण किया

जहानाबाद। 17 जनवरी को मुख्यमंत्री, बिहार नीतीश कुमार की आगामी समाधान यात्रा कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिलाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक करते हुए प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा  मुख्यमंत्री जनता दरबार तथा ई-कम्पलायेंस, डैश बोर्ड का शत-प्रतिशत निष्पादन करने का निदेश दिया गया। इसके साथ ही हर घर नल का जल, घर तक पक्की गली-नालियां, बिहार स्टूडेण्ड क्रेडिट कार्ड योजना/मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना/कुशल युवा प्रोग्राम, सात निश्चय-1 के तहत् जिले में निर्माण किये जाने वाले भवनों की स्थिति, आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान, मत्स्य संसाधन, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, अनुसूचित जाति एवं जनुसूचित जनजाति के लिए आवासिय विद्यालय, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, जनजाति/पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावास अनुदान योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, उच्चतर शिक्षा हेतु महिलाओं को प्रोत्साहन, अल्पसंख्यक छात्रावास योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक छात्रावास अनुदान योजना, जीविका समूह इत्यादि योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई एवं विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। इस बैठक में आगामी समाधान यात्रा अंतर्गत निरीक्षण एवं संवाद इत्यादि कार्यक्रम के आयोजन हेतु स्थल चयन पर विचार-विर्मश किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा कार्यक्रम स्थल पर डी.आर.सी.सी, जीविका, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, उद्यान, उद्योग, मत्स्य, आई.सी.डी.एस., अल्पसंख्यक कल्याण, कल्याण, जल-जीवन-हरियाली एवं चाईल्ड विथ स्पेश्ल निडस से संबंधित स्टाॅल लगाने का निदेश दिया गया। समीक्षात्मक बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त तथा सभी जिला स्तरीय एवं संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ विमर्शित स्थल का अवलोकन किया गया एवं माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के आगामी समाधान यात्रा हेतु तैयारियों को दुरूश्त करने का निदेश दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.