ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्यप्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले मात्र दो

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मात्र दो सक्रिय मामले शेष हैं और दोनों जबलपुर जिले के हैं।
राज्य के स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से शुक्रवार रात जारी किए गए आकड़ों के अनुसार 695 सैंपल की जांच में सभी निगेटिव मिले। चौबीस घंटों में एक मरीज को कोरोना संक्रमण मुक्त भी घोषित किया गया। इस तरह सक्रिय मामले 03 से घटकर 02 पर आ गए। ये दोनों मामले जबलपुर जिले के हैं।
भोपाल और इंदौर समेत शेष सभी 51 जिलों में अब कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं है। राज्य में कोरोना संक्रमण का पहला मामला मार्च 2020 में जबलपुर जिले में सामने आया था। इसके बाद संक्रमण बढ़ता गया और इसने इंदौर और भोपाल समेत धीरे धीरे करके सभी जिलों को अपनी चपेट में ले लिया था। राज्य में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले नहीं के बराबर सामने आए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.