ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शरद यादव की पार्थिवदेह आज पहुंचेगी विमानतल, शिवराज श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव की पार्थिवदेह आज कुछ ही देर में विशेष विमान से यहां ओल्ड एयरपोर्ट पर पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि श्री यादव का पार्थिव शरीर सुबह यहां ओल्ड एयरपोर्ट पर पहुंचेगा, जहां वे उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। उन्होंने इसके साथ ही नर्मदापुरम कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि श्री यादव की अंत्येष्टि पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ की जाए।

इस बीच श्री यादव की पार्थिवदेह विशेष विमान से दिल्ली से रवाना होकर सुबह लगभग 11 बजे के आसपास यहां पुराने एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इसके बाद इसे सड़क मार्ग से नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जिले में स्थित गृहगांव आंखमऊ में ले जाया जाएगा। वहां पर श्री यादव की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी।

उनका निधन गुरुवार रात राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में हो गया था। श्री यादव की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी अनेक राजनेताओं के पहुंचने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.