ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दुखदः नहीं रहे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर सुनील होलकर, लोहड़ी वाले दिन कहा दुनिया को अलविदा

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक्टर सुनील होलकर के परिवार के लिए लोहड़ी का दिन काल साबित हो गया। सुनील होलकर का 13 जनवरी को निधन हो गया। एक्टर महज 40 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनके देहांत से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं फैंस भी उनके निधन से काफी शॉक्ड हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील होलकर लंबे समय से लीवर से जुड़ी बीमारी से पीड़ित थे और डॉक्टर्स से अपना इलाज भी करवा रहे थे। हालांकि, वह इस बीमारी से जंग जीत नहीं पाए और 13 जनवरी शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। सुनील होलकर अपने पीछे मां, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अपने किरदार से लोगों का दिल जीतने वाले सुनील होलकर कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम कर चुके थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.