ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लोहड़ी कार्यक्रम के दौरान गाड़ी खड़ी करने पर हुआ विवाद

लखनऊ | गाजीपुर थाने के सामने आम्रपाली अपार्टमेंट परिसर में शुक्रवार देर रात गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दो लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने की सूचना पर पहुची पुलिस ने आरोपियों को दबोच कर पिस्टल बरामद की है। अपार्टमेंट मे लोहड़ी का आयोजन चल रहा था।इंस्पेक्टर सुनील सिंह के मुताबिक आम्रपाली अपार्टमेंट निवासी महिला का शुक्रवार रात गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया।

उस वक्त अपार्टमेंट में लोहड़ी का कार्यक्रम चल रहा था।हंगामा होने पर लोग जमा हो गए। इस बीच महिला ने भाई सचिन शर्मा को फोन कर बुला लिया जो दोस्त सुनील दत्त त्रिपाठी के साथ पहुंच गया।स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक गाली-गलौज करने लगे। अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड ने सचिन और सुनील को घेर लिया। इस दौरान सचिन ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सचिन और सुनील को दबोच लिया। दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.