ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मधेपुरा पुलिस ने 8 बड़े कुख्यात अपराधियों को किया गिरफ्तार, करबाईन व कारतूस सहित अन्य सामान बरामद

मधेपुराः बिहार के मधेपुरा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 8 बड़े कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इसके साथ ही पुलिस ने अपराधियों के पास से करबाईन व मैगजीन सहित अन्य सामान बरामद किया है।

लोगों में दहशत फैलाते थे अपराधी
मधेपुरा के एसपी राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि जिले के कुमारखंड, मुरलीगंज एवं बेलारी ओपी क्षेत्र में मोस्ट वांटेड 10 बड़े टेन में अपराधी राजा कुमार का एक नया गिरोह का संचालन किया जा रहा था। इस गिरोह का मुख्य उद्देश्य थाना क्षेत्रों में लूट, छिनतई, दहशत फैलाने के लिए यत्र तत्र फायरिंग करना, हथियार के साथ सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड करना और रंगदारी की मांग करना। इस तरह की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ अजय नारायण यादव के नेतृत्व में एस आई धर्मेंद्र कुमार टेक्निकल सेल के धीरेंद्र कुमार कमांडो प्रभात कुमार कमांडो शेर अली खान एवं कई थाने के पुलिस अधिकारी और जवानों की एक टीम का गठन किया गया।

8 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
एसपी कुमार ने कहा कि 11 जनवरी की रात में सूचना मिली की कुख्यात अपराधी राजा अन्य सहयोगी अपराधियों के साथ अपने घर में कुमारखंड थाना क्षेत्र स्थित रहटा गांव में है। पुलिस की टीम जैसे ही राजा के घर की घेराबंदी की वैसे ही घर के अंदर से पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया। इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाकर सभी अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस ने राजा गोली बारी की घटना में सहयोग करने के आरोप में राजा परिवार के सदस्य आशीष प्रसाद यादव,नीलम देवी,एक युवती को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके दूसरे दिन बाद 12 जनवरी को पुलिस ने गिरोह के सरगना राजा कुमार, धर्मेंद्र कुमार,आकाश कुमार,किंसू कुमार एवं रूपेश कुमार को पकड़ने में सफलता हासिल की जबकि अन्य अपराधी भागने में सफल हो गया।

करबाईन व मैगजीन सहित अन्य सामान बरामद
वहीं इन अपराधियों के पास से एक करबाईन व मैगजीन, एक करबाईन का जिंदा गोली, 4  करबाईन  का खोखा, 4 देशी कट्टा, 10 जिंदा गोली, गोली का खोखा तीन,गांजा 770 ग्राम, मोटरसाइकिल तीन, मोबाईल चार और कोरेक्स का बोतल 12 बरामद हुआ। एसपी ने कहा राजा के अन्य आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.