ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कटनी के करौंदीकला के पास अनियंत्रित बस खेत में घुसी, आधा दर्जन यात्री घायल

कटनी: कटनी के बरही थाना क्षेत्र के करौंदी कला गांव के पास एक बस अनियंत्रित होने के बाद खेत में घुस गई। दुर्घटना में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। जिन्हें बरही अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के समय वहां उपस्थित लोगों ने बताया कि चंदेल बस हरवाह से बरही आ रही थी। बस में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं यात्री सवार थे। बस जैसे ही करौंदी कला गांव के पास पहुंची अचानक अनियंत्रित हो गई और खेत में जा घुस गई। आसपास के लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस व एम्बुलेंस 108 को सूचना दी। घायलों को एम्बुलेंस से बरही अस्पताल भिजवाया गया है। घायलों में पुष्पांजलि पिता अमृत लाल जायसवाल, आदित्य यादव पिता शंकर यादव, मोहल्ले पिता रामदास आदिवासी निवासी कुआं, अर्चना पिता पुरुषोत्तम साहू निवासी सेमरा, रितु पिता संतोष विश्वकर्मा निवासी बम्होरी, संगीता पिता दुर्गेश चौधरी सहित अन्य यात्री घायल हो गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.