ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छोटी बाजार में दिनदहाड़े सराफा कारोबारी को मारी गोली

छिंदवाड़ा। सोमवार सुबह शहर के व्‍यापारिक क्षेत्र छोटी बाजार में उस वक्त हड़कंप की स्थिति बन गई जब एक बदमाश ने एक ज्वेलरी की दुकान में घुसकर लूट का प्रयास किया। सराफा दुकानदार सोहन ताम्रकार को लूटने में नाकाम होने के बाद आरोपित ने फायरिंग भी की। गोली सुनार के पेट और पैर में लगी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद बदमाश बाइक से भागने लगा, जिसे आसपास मौजूद लोगों ने घेरकर पकड़ा और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है और लुटेरे को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल को भी फिलहाल सील कर दिया गया है। गौरतलब है कि छोटी बाजार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ज्वेलरी की दुकानें हैं। इस घटना के सराफा कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। सोमवार सुबह रोज की तरह ही सोना कारोबारी सोहन ताम्रकार ने जैसे ही दुकान खोली, वैसे ही आरोपित ने लूट के प्रयास से दुकान पर धावा बोला। व्यापारी को शक हुआ तो उसने आरोपित को पकड़ना का प्रयास किया, लेकिन आरोपित भागने का प्रयास करने लगा और भागते-भागते फायरिंग की जिसमें व्यापारी के पेट और पैर में गोली लगी है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस आरोपित से पूछताछ करते हुए उसके साथियों के बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल इस घटना से छोटी बाजार में व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.