ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्या की सड़क दुर्घटना में मौत

उज्जैन ।   दिल्ली पब्लिक स्कूल उज्जैन की प्राचार्या की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे इंदौर से कार से उज्जैन आ रही थीं। ग्राम धतरावदा के समीप उनकी कार पेड़ से टकराई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नागझिरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि रेखा पत्नी शशिधर पिल्लई उम्र 60 वर्ष निवासी निपानिया शिव वाटिका इंदौर दिल्ली पब्लिक स्कूल उज्जैन जयवंतपुरा की प्रिंसिपल थीं। सोमवार को वह खुद ही कार ड्राइव कर उज्जैन आ रही थीं। जानकारी के अनुसार नागझिरी थाना क्षेत्र के ग्राम धतरावदा में उनकी कार पेड़ से टकरा गई।जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीण कार से शव निकालकर अस्पताल पहुंचे। आशंका जताई जा रही है कि कार के सामने कोई जानवर आ गया था। उसे बचाने के चक्कर में प्रिंसिपल की कार पेड़ से टकरा गई। मृतका के पति चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं तथा उनका एक पुत्र त्रिदेव सिंगापुर में रहता है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.