ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

MP में दिनदहाड़े फायरिंगः ज्वेलर्स संचालक पर गोली चलाने वाला निकला आर्मी का जवान, पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा

छिंदवाड़ा। शहर के व्यस्ततम इलाके छोटी बाजार मेन रोड पर दुर्गा श्री ज्वेलर्स  में आज सुबह 10.30 बजे लूट  का प्रयास की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लूटेरे ने ऑटोमेटिक कार्बाइन से 5 फायर  किए। पड़ोसियों तथा दुकान संचालक की बहादुरी के चलते लूट का प्रयास विफल हो गया और लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में दुकान संचालक के पेट और पैर में गोली लगी है और उसे गंभीर अवस्था में नागपुर रेफर किया गया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में नया खुलासा हुआ है। ज्वेलर्स संचालक पर गोली मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि आर्मी का जवान है। जवान वर्तमान में जम्मू कश्मीर में पदस्थ और छिंदवाड़ा जिले के चारगांव का निवासी है। वारदात में प्रयुक्त हथियार 9 एमएम कार्बाइन मिलिट्री की है। आरोपी जवान का नाम संदीप यादव है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह जब दुर्गा श्री ज्वेलर्स के संचालक सोहन ताम्रकार अपनी दुकान खोल रहे थे तो एक युवक दुकान के अंदर घुस गया और उनसे सारे जेवरात सौंप देने के लिए कहा। संचालक ने विरोध किया तो उसने हवाई फायर कर दिया। तब संचालक और उसके सहयोगी द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किया, तब-तक आस पड़ोस के लोग भी आ गये।
आरोपी ने मामला बिगड़ते देखकर भागने का प्रयास किया परंतु आसपास के लोगों ने पकड़ कर उसको मारपीट कर दबोच लिया और पुलिस को खबर कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी चोरी की बताई गई। पुलिस ने बताया कि बाइक का नंबर बदला हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.