ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ओटीटी पर छाए अक्षय कुमार और अजय देवगन 

OTT : ऑरमैक्स ने 2022 में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज और फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है। फिल्मों में अक्षय कुमार की कटपुटली नंबर एक पर है जबकि वेब सीरीज में अजय देवगन की रूद्रा द एज ऑफ डार्कनेस पहले पोजिशन पर है।

अजय देवगन की एक्टिंग की हुई थी तारीफ 

अजय देवगन की सीरीज रुद्रा- द एज ऑफ डार्कनेस 4 मार्च 2022 को डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज रुद्रा में अजय ने डीसीपी रुद्रावीर सिंह की दमदार भूमिका निभाई थी। सीरीज में राशि खन्ना का भी अहम रोल था।फिल्म की कहानी भले ही थोड़ी फीकी थी लेकिन अजय देवगन की एक्टिंग की काफी ज्यादा चर्चा हुई थी। यही वजह है कि इस सीरीज इस साल के पॉपुलर सीरीज जैसे पंचायत और क्रिमिनल जस्टिस से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं। अजय देवगन ने इस सीरीज के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया था।

तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक थी कटपुतली

अक्षय कुमार की कटपुतली तमिल की सुपरहिट फिल्म रटसासन की ऑफिशियल हिंदी रीमेक थी। ये एक साइको थ्रिलर फिल्म थी जिसे रंजीत एम. तिवारी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अक्षय के अलावा कुल प्रीत सिंह और सरगुन मेहता भी अहम भूमिका में थे।इसको 2 सितंबर 2022 को डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया था। फिल्म को 6.0 की रेटिंग मिली थी। फिल्म को क्रिटिक्स का मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म के जरिए अक्षय ने ओटीटी पर डेब्यू किया था। कटपुतली इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है। बॉक्स ऑफिस के साथ अक्षय ने ओटीटी पर तगड़ी बाजी मारी है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.