ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उज्‍जैन के बड़े गणेश मंदिर में 26 की बजाए, 29 जनवरी को मनेगा गणतंत्र दिवस

उज्जैन। देशभर में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाएगा, लेकिन उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में भारतीय गणतंत्र का उत्सव 29 जनवरी को मनेगा। दरअसल इस मंदिर में राष्ट्रीय पर्व तारीख नहीं बल्कि पंचांग की तिथि के अनुसार मनाए जाते हैं। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि तारीख के अनुसार तीज, त्यौहार, वर्षगाठ आदि मनाने की परंपरा अंग्रेजी है।पंचांगकर्ता, ज्योतिर्विद पं.आनंदशंकर व्यास ने बताया भारतीय धर्म परंपरा व ज्योतिष विज्ञान में पंचांगीय गणना के अनुसार निर्धारित तिथि के अनुसार पर्व मनाए जाते हैं। 26 जनवरी 1949 को भारत में जब संविधान लागू किया गया अर्थात गणतंत्र की स्थापना हुई, उस दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि थी। इसलिए बड़े गणेश मंदिर में माघ शुक्ल अष्टमी के दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस बार माघ शुक्ल अष्टमी 29 जनवरी को है। इस दिन परंपरा अनुसार हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मनेगा। देश की सुख समृद्धि के लिए भगवान बड़े गणेश का महाअभिषेक किया जाएगा। मंदिर के शिखर पर नया ध्वज चढ़ाया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

114 साल से राष्ट्र भक्ति का स्पंदन

भगवान बड़े गणेश मंदिर की स्थापना सन 1908 में माघ कृष्ण चतुर्थी के दिन हुई थी। पं.बाल गंगाधर तिलक के गणेश उत्सव अभियान से प्रेरित होकर पं.नारायण व्यास ने मंदिर की स्थापना की थी। यह मंदिर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की आश्रय स्थली रही। सन 1947 में स्वतंत्रता प्राप्ति तक मंदिर में अखंड यज्ञ किया जाता रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.