ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आशा कार्यकर्ता संघ, द्वारा पूसा प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं सभा

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष आशा कार्यकर्ता संघ द्वारा 07 सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं सभा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा फैसिलिटेटर कुमारी सीमा व संचालन आशा कार्यकर्ता उषा कुमारी ने किया। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता की मांगों के समर्थन में मुख्य वक्ता भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार एवं भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य किशोर कुमार राय, महेश कुमार, आइसा छात्र नेता सह भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, मजदूर संघ के सुरेश कुमार उपस्थित थे। आशा कार्यकर्ता संघ द्वारा 07 सूत्री मांग में 2015 के बाद बहाल हुए आशा कार्यकर्ता को 24 दिवसीय प्रशिक्षण जल्द कराया जाए।, जन्म प्रमाण पत्र में बिना कमीशन के सुधार के साथ 3 महीना का समय निर्धारित के साथ अनुमंडल अस्पताल के लेखापाल द्वारा फॉर्म जमा करने में अवैध वसूली पर रोक लगाएं, कोरोना काल में कार्य किया आशा कार्यकर्ता को अन्य भत्ता दिया जाए, आशा कार्यकर्ता शेड की व्यवस्था अभिलंब किया जाए, फैसिलिटेटर को पोलियो और फैलेरिया कार्य का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए, वित्तीय वर्ष 2019-20 से मासिक 1 हजार रूपया पारिताषिक बकाया अभिलंब भुगतान किया जाए, आशा कार्यकर्ता को स्थाई करते हुए 10 हजार रुपए मानदेय हर महीने भुगतान किया जाए।तमाम मांगों को पूरा करने हेतु कार्यक्रम में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य किशोर कुमार राय, महेश कुमार आइसा छात्र नेता सह भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, खेत मजदूर सभा के नेता सुरेश कुमार, आशा कार्यकर्ता कुमारी सीमा, उषा कुमारी, प्रीतिबाला कुमारी, माधवी कुमारी, सुशीला कुमारी, रेखा कुमारी निभा कुमारी, कुमारी अनुराधा, लालमणि देवी, राजू कुमारी, श्यामा देवी, रिंकी कुमारी, रेखा कुमारी, शाहिना खातून, साजिदा खातून अन्य आशा कार्यकर्ता ने अपनी-अपनी मांग को रखी। सभा के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ मांग पत्र पर सकारात्मक वार्ता होने के बाद एक दिवसीय धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.