ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिग बॉस का घर बना महंगाई का अड्डा

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में टिकट टू फिनाले वीक की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही सभी घरवालों के बीच कड़ा मुकाबला भी शुरू हो चुका है। बीते दिन नॉमिनेशन की प्रक्रिया के बाद ताजा एपिसोड की शुरुआत में अर्चना निमृत से सौंदर्या की बुराई करती हुई नजर आती हैं। इसके बाद बिग बॉस शिव और एमसी स्टैन को कंफेशन रूमें बुलाते हैं। इसके बाद बिग बॉस दोनों से कई  मुद्दों पर बात करते नजर आते हैं।

इस दौरान बिग बॉस शिव को समझाते हैं कि शो में उन्हें अपना-अपना गेम खेलना चाहिए। शो में आगे राशन के लेकर टास्क देखने को मिलता, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट था। शो में बिग बॉस ने बताते हैं कि कंटेनर ऑफ हैप्पीनेस में घर का राशन है लेकिन इसकी कुल कीमत 10 लाख रुपये है। बिग बॉस बताते हैं कि इस कंटेनर से जितना भी सामान घरवाले उठाएंगे 10 लाख में से वह माइनस  हो जाएगा। इसके बाद टास्क शुरू हो जाता है।

शालीन डेढ लाख रुपये का सामान लाते हैं। दूसरे और तीसरे राउंड में शिव को  कंटेनर में जाने का मौका मिलता है। शिव और शालीन मिलकर पांच लाख का सामान खरीद लेते हैं। इसके बाद सौंदर्या अर्चना के लिए दूध का पैकेट उठाती है। टास्क के दौरान घरवालों के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिलती है। इस टास्क के आखिर तक घरवाले आठ लाख 20 हजार रुपये का राशन खरीद लेते हैं। इसके बाद बिग बॉस बताते हैं कि अब प्राइज मनी बढ़कर 21 लाख 80 हजार रुपये हो गई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.