ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बहन की शादी की पत्रिका बांटने जा रहे भाई को लूटा, दो आरोपित पुलिस की गिरफ्त में

खंडवा ।   अपने दोस्त को साथ लेकर बहन की शादी की पत्रिका बाटने जा रहे भाई को रोककर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों से एक मोबाइल, बाइक और 5500 रूपये जब्त किए है। अरविंद पुत्र धन्नालाल निवासी ग्राम सुंद्रेल थाना धामनोद ने मांधाता थाना क्षेत्र की मोरटक्का में लूट की शिकायत की थी। अरविंद का कहना था कि अपने दोस्त नरेंद्र के साथ बाइक से मेरी बहन की शादी की पत्रिका बांटने बुआ के घर ओंकारेश्वर आ रहा था। सोमवार को शाम करीब सात बजे नर्मदा होटल के पास रुके थे। तभी बाइक से आए दो बदमाशों ने चाकू दिखाकर मोबाइल और 5500 रुपये लूट लिए। मांधाता पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए बदमाशों को पकड़ा है। मांधाता थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि रामपाल पुत्र हरेसिंह यादव निवासी ग्राम लखेरी थाना देहाल अशोकनगर हालमुकाम चंदन नगर इंदौर और शुभम उर्फ चिकना पुत्र मायाराम निवासी बापू कालोनी सनावद को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपितों अत्यंत ही शातिर है। दोनों के विरुद्ध चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, आबकारी एक्ट जैसे दर्जनों संगीन अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं। पूछताछ में दोनों ही आरोपितों ने लूट करना कुबूल किया है। आरोपितों के पास मिली बाइक चोरी की है। इंदौर के पुलिस थाना द्वारकापुरी अर्बन में बाइक चोरी की थी। दोनों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड में लिया जाएगा। इस मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी मांधाता निरीक्षक बलजीतसिंह बिसेन, चौकी प्रभारी मोरटक्का उनि राजेंद्र सयदे, आरक्षक सुखलाल खन्ना, संजय परिहार, अनिल आकाश, संतोष, नितेश और साइबर सेल के प्रधान आरक्षक जितेंद्र राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.