ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सोनम कपूर ने बेटे का चेहरा दिखाने पर कही यह बात

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर फिलहाल मदरहुड का लुत्फ उठा रही हैं। वहीं, फैंस भी बेचैनी से उनके बेटे वायु आहूजा के बारे में छोटी से छोटी अपडेट पाने के लिए बेताब रहते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस यह पूछते हुए नजर आते हैं कि अभिनेत्री अपने बेटे वायु का चेहरा कब दिखाएंगी। अब इस पर फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। सोनम कपूर ने खुलासा किया है कि वह कब अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करेंगी। इसके साथ ही इंटरव्यू में अभिनेत्री ने फिल्मों में अपनी वापसी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर से पूछा गया कि वह अपने बेटे वायु आहूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कब पोस्ट करेंगी? इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोनम ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि जब तक वह बड़ा नहीं हो जाता, तब तक मैं फोटो पोस्ट नहीं करूंगी। वास्तव में उसकी तस्वीरें तब शेयर होंगी, जब वह खुद यह फैसला करेगा।’
सोनम कपूर ने कहा है कि अब वह फिल्मों में वापसी करना चाहती हैं। उनके लिए मां बनना एक अच्छा ब्रेक रहा। अब लंबे ब्रेक के बाद वह इंडस्ट्री में वापस आना चाहती हैं। वह सेट पर वापस आने के लिए बेताब हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी ज्यादातर अपनी जिंदगी में यही काम किया है। जब वह छोटी थीं, तब से उन्होंने यही काम किया है, लेकिन अब वह वापस आना चाहती हैं और इन चीजों में फिर से शामिल होना चाहती हैं।

सोनम कपूर ने कहा, ‘मेरे प्रेग्नेंट होने से ठीक पहले मैंने एक फिल्म की थी और अब यह रिलीज हो रही है। मैं सेट पर वापस जाने के लिए मर रही हूं, क्योंकि मैंने अपनी ज्यादातर एडल्ट लाइफ में यही किया है। मेरी फिल्म जल्द ही आने वाली है। सुजॉय घोष एक क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। यह एक थ्रिलर है और मैं इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हूं।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.