ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 125 अंक टूटा निफ्टी 18100 के नीचे

वैश्विक बाजार में मंदी के बढ़ रहे खतरे का असर गुरुवार की सुबह घरेलू बाजार पर भी दिखा। वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स 125 अंकों की गिरावट के साथ 60920.20 अंकों पर ओपन हुआ। वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 45 अंकों की कमजोरी के साथ 18119 के स्तर पर खुला। बैंक निफ्टी गुरुवार को 41 अंक फिसलकर 42416 अंकों पर खुला। फिलहाल शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 से अधिक अंकों की गिरावट दिख रही है। निफ्टी भी 18100 के लेवल के नीचे कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे गिरकर 81.45 के लेवल पर पहुंच गया।

सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को बिकवाली का दबाव दिख रहा है। इस दौरान एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स और सन फार्मा जैसी कंपनियों के शेयरों में मजबूती दिख रही है। वहीं दूसरी ओर कोटक महिंद्रा, अल्ट्राटेक, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है।

अदाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी इंटरप्राइजेज का एफपीओ (फॉलो ऑन पब्लिक ऑफरिंग) 27 जनवरी को खुलेगा। निवेशक 31 जनवरी तक इस एफपीओ में निवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि अदाणी इंटरप्राइजेज एफपीओ भारतीय शेयर बाजार का अब तक का सबसे बड़ा एफपीओ होगा। इस एफपीओ के जरिए कंपनी 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश हासिल करना चाहती है। कंपनी ने रिटेल निवेशकों को 10-15% के डिस्काउंट पर शेयर्स जारी करने का ऑफर दिया है। कंपनी ने बुधवार को अपनी एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान बताया है कि उसने अपने एफपीओ के लिए 3112 रुपये से 3276 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.