ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जाएंगे अयोध्या, रामलला के करेंगे दर्शन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे  अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। शिंदे ने मंगलवार को कहा वे भगवान राम की पूजा करने अयोध्या आएंगे। हालांकि, वो राम नगरी का दौरा कब करेंगे, इसकी तारीख नहीं बताई है। बता दें कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है।

बता दें, शिवसेना में बगावत से पहले शिंदे समेत शिवसेना के तमाम विधायकों को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या जाने से रोक दिया था। यह शिवसेना में बगावत के बड़े कारणों में से एक बना था। उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में भगवान राम का विशाल मंदिर बन रहा है। नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में शिंदे ने अयोध्या जाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि कुछ धार्मिक नेता सोमवार को उनसे मिले थे और उन्हें अयोध्या आकर रामलला के दर्शन का न्योता दिया।

सीएम शिंदे ने कहा, ‘अयोध्या पूजा और प्रार्थना का स्थल है। मैं निश्चित रूप से वहां जाऊंगा।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2020 में अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था। इससे पहले नवंबर 2019 के सुप्रीम कोर्ट ने दशकों से लंबित विवाद हल करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ किया था।

शिवसेना में बगावत के वक्त 22 जून 2022 को शिवसेना के बागी विधायकों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर  कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन विधायकों ने लिखा था कि उन्हें अयोध्या जाने से रोका गया। कहा गया था कि उन्हें अयोध्या के बीच रास्ते से मुंबई वापस बुलवाया गया था।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.