ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांग्रेस एवं शिवराज सरकार की यात्राएं गरमाएगी मध्य प्रदेश का सियासी माहौल

भोपाल ।  मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव नवंबर में प्रस्तावित हैं। अक्टूबर अंत तक आचार संहिता लग सकती है। इसे देखते हुए भाजपा और कांग्रेस के नेता तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए कांग्रेस 26 जनवरी से प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रारंभ करने जा रही है। इसमें पदयात्रा होगी। वहीं, शिवराज सरकार पांच फरवरी से विकास यात्रा निकालेगी। ये दोनों यात्राएं प्रदेश का सियासी माहौल गरमाएंगी। इसे चुनावी अभियान का शंखनाद बताया जा रहा है।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसमें प्रदेश के सभी गांवों में एक माह तक पदयात्रा की जाएगी। चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया जाएगा। इसमें तत्कालीन कमल नाथ सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ केंद्र और राज्य सरकार की असफलता गिनाई जाएगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी शामिल

भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य के साथ महंगाई, बेरोजगारी, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग पर हो रहे अत्याचार, पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ न मिलने, महिला सुरक्षा और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। जिला स्तर पर सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। राज्य स्तर पर महिला मार्च और महारैली होगी, जिसमें पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिस्सा लेंगी। पार्टी की तैयारी इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ जन-जन तक पहुंच बनाने की है।

शिवराज सरकार निकालेगी विकास यात्रा

उधर, शिवराज सरकार संत रविदास जयंती पांच फरवरी से प्रदेश में विकास यात्रा की शुरुआत करेगी। इसकी अगुआई मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि करेंगे। ये अपने-अपने क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद करेंगे। उनसे योजनाओं से जुड़े अनुभव जानने के साथ सुझाव भी लेंगे। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के माध्यम से चिन्हित हितग्राहियों को योजनाओं के स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे।

मतदाताओं से किया जाएगा संपर्क

प्रबुद्ध नागरिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी व्यक्तिगत संपर्क किया जाएगा। लोकार्पण और शिलान्यास के काम बड़े स्तर पर होंगे। भाजपा संगठन ने भी इस अवसर का लाभ उठाने की तैयारी कर ली है। इसके माध्यम कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.